छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव के लिए पर अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव के लिए पर अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

कवर्धा, 23 जुलाई 2020। जिला कबीरधाम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव विकासखंड बोड़ला में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए निश्चित मानदेय पर अतिथि शिक्षक(पी.जी.टी./टी.जी.टी.) एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया है। रिक्त पदों में अतिथि व्याख्याता अंग्रेजी, अतिथि शिक्षक कला, ग्रंथपाल, संगीत, योग अनुदेशक, कम्प्यूटर अनुदेशक, काउंसलर एवं स्टॉफ नर्स के लिए एक-एक पद शामिल है। इन पदों पर भर्ती हेतु पात्रता, शर्तो एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास कबीरधाम के सूचना पटल पर चस्पा एवं जिले के वेबसाईट www.kawardha.govo.in में अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button