छत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना मुरनार में देवचंद मातलाम एवं सिदावण्ड में महेन्द्र नेताम के हाथों हुआ शुभारंभ

कोंडागांव/केशकाल। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 जुलाई 2020 से हरियाली त्योहार के दिन क्षेत्र के जनता के हित के लिए उनको आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य प्रारंभ किया गया गोधन न्याय योजना को केशकाल विकास खण्ड विभिन्न गोठान क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सर्वप्रथम गोठान भूमि का भूमिपूजन होने के साथ समूह द्वारा प्रांरभ किया गया। गोबर खरीदी एवं किसानों के कृषक कार्य के लिए उपर्युक्त औजारों को पूजन पश्चात् गाय व बैल का पूजा के साथ गोठान भूमि में जनप्रतिनिधियों की ओर से हरियाली त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न प्रजातियों का पौधा रोपण भी किया गया।

खालेमुरवेण्ड ग्राम पंचायत अंतर्गत मुरनार में आयोजित गोधन न्याय योजना का शुभारंभ जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम के हाथों से किया गया। इस अवसर पर केशकाल जनपद के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के संयुक्त रूप से मुरनार में बिहान योजना अंतर्गत स्व- सहायता समूह द्वारा संचालित कार्याें की जानकारी उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि बिहान समूह के अध्यक्ष द्वारा दिया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/67706

कार्यक्रम में देवचंद मातलाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किया गया गोधन न्याया योजना के बार में प्रकाश डालते हुये ग्रामीण जनों से मुरनार मे शुरू किया गया गोठान की सुरक्षा एवं गोबर खरीदी शुरू किया गया। योजना को अधिक से अधिक लोग अपना रोजगार मानकर अपने घर मवेशियों का रख रखाव के साथ गोबर को गोठान केन्द्र के सम्मुख में लाकर 2 रू किलो के दर से खरीदी कर जिससे कम्पोस्ट खाद बनाकर प्रतिकिलो 8 रू दर से किसान भाईयों को बिक्री करने के साथ अपने आय बढाने का अपील किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने भी उपस्थित लोगों को गोधन न्याय योजना के बार में बताया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों से गोठान एवं स्व सहायता समूह को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कर मुरनार गोठान खरीदी केन्द्र में कुल 87 किलो 64 ग्राम गोबर खरीदी किया गया।

इस दौरान गोठान समिति के अध्यक्ष अर्जुन उसेण्डी, जनपद सदस्य संतरे, रोहित, तिजू कोर्राम, महेश्वरी कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर, खालेमुरवेण्ड सरपंच एवं उपसरपंच जनप्रतिनिधि, सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवराम नाग, वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एन शर्मा एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में केशकाल के ही ग्राम पंचायत सिदावण्ड गोठान का मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम जनपद अध्यक्ष केशकाल द्वारा गोठान का भूमिपूजन एवं किसान भाईयों का औजारों का पूजा उपरांत गाय की पूजा कर गोबर खरीदी किय गया। स्वसहायता समूह द्वारा सिदावण्ड गोठान केन्द्र में गोधन न्याय योजना अंतर्गत करीब 1 क्विटंल गोबर खरीदी किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की ओर से ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासियोें को हरेली की शुभकामनाएं दी गई तथा राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया गोधन न्याय योजना की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि देवचंद मातलाम, अमीन मेमन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रोशन जमीर खान, गोठान समिति अध्यक्ष संतोष नाग, भुनेश्वर नाग, रामलाल नाग, दशमूराम देवलाल नेताम, महिला समूह के अध्यक्ष रामबाई नाग, अंशुमान नाग सहित केशकाल वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर व जनपद सीईओ शिवराम नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/67760

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button