छत्तीसगढ़

अमोरा अकलतरा  शा उ मा शा अमोरा अकलतरा में मनाया गया पराक्रम दिवस

अमोरा अकलतरा  शा उ मा शा अमोरा अकलतरा में मनाया गया पराक्रम दिवस ** आज दिनांक 23-01-2021 को शा उ मा शा अमोरा अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्काउट गाइड के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई जिसे “पराक्रम दिवस” रूप में मनाया गया।इस परिप्रेक्ष्य में शा उ मा शा अमोरा अकलतरा के परिसर में परिचर्चा,गोष्ठी,कविता,भाषण , निबंध , चित्रकला आदि कार्यक्रम रा.से.यो.इकाई एवं स्काउट गाइड के द्वारा आयोजित की गई।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशीष मिश्र जी प्राचार्य अमोरा अकलतरा रहे ।सर्वप्रथम बोस जी के तैलय चित्र की आरती पुष्प अर्पित किया गया । श्री मिश्रा जी द्वारा बोस जी के जीवनी पर प्रकाश डाल राष्ट्र को आजादी दिलाने में उनके योगदान को याद किया । स्वयंसेवक हिमांशु साहू द्वारा बोस जी के नारे को दोहराया गया जिससे स्वयंसेवको में जोश उत्तपन्न हो गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के रा.से.यो.के स्वयं सेवक व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।इनके द्वारा निबंध , कविता ,स्लोगन व यातायात सड़क सुरक्षा माह की शपथ लिया गया । कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के द्वारा कार्य सिद्धि के लिये जुनून और सनक का होना आवश्यक बतलाया ।आरती , संतोषी , अंजली , तृप्ति साहू , आलिया शेख , हिमांशु करन के द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस पे निबंध प्रस्तुत किये । अखिलेश , ऊर्जा , संजना यादव , मोनिका साहू , तुलसी साहू वंदना , रजनी यादव के द्वारा चित्रकारी किया गया । सुखमनी , वानिया , सरिता , अभिलाषा ,ज्योति निर्मलकर , ज्योति दास पायल के द्वारा कविता प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं ए एल टी स्काउट संजय कुमार यादव ने किया।और आभार प्रदर्शन सहयोगी कार्यक्रम अधिकारी श्री रामकुमार कैवर्त ने किया।कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा प्रीति निर्मलकर , अंजली निर्मलकर , ज्योति , मधु , समीक्षा राय , ऊर्जा श्रीवास , स्वयंसेवक एवम स्काउट गाइड ने अपना सहयोग प्रदान किया ।सहयोगी शिक्षक श्री रामकुमार कैवर्त ने राष्ट्र सेवा के लिये सभी को अपना योगदान देने के लिये निवेदन किया आभार प्रदर्शन रा से यो स्वयंसेविका समीक्षा रॉय के द्वारा किया गया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button