छत्तीसगढ़राजनीतिक

MLA: संतराम से मिलने पहॅुचने वालों को बैठने की पूरी व्यवस्था की तैयारी जोरो पर

कोंडागांव/केशकाल। केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम का केशकाल में ही निवास स्थान है। पिछले 6 वर्षाें में विधायक से अपने समस्याओ को लेकर गामीण क्षेत्र के लोग निवास स्थान पहॅुचने पर ग्रामीणों को पर्याप्त बैठक व्यवस्था नहीं होने के चलते कई परेशानियों का सामना करना पडता है। जिससे देखते हुये विधायक केशकाल द्वारा अपने निवास स्थान से लगे कम्पाउड के अंदर बस्तर विकास प्राधिकरण के मद् से बैठक व्यवस्था हेतु सर्वसुविधा युक्त भवन बनाया जा रहा है। जिसका कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।

http://sabkasandesh.com/archives/67292

विधायक से इस संबंध में हमारे प्रतिनिधि द्वारा चर्चा कर जानकारी लेने पर बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन विकास खण्ड संचालित है, जिसमें मुख्यरूप से फरसगांव विकास खण्ड, केशकाल एवं बडेराजपुर (विश्रामपुरी) विकास खण्ड क्षेत्र है। इन तीनों विकास खण्ड अंतर्गत रहने वाले पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जिनके समस्याओं को लेकर मुख्यालय केशकाल पहॅुचने पर उनके बैठक के लिये पर्याप्त व्यवस्था व जगह नहीं होने के चलते बस्तर विकास प्रधिकरण के मद् से एवं मेरे प्रयास से बैठक व्यवस्था हेतु नवीन भवन बनाया जा रहा है। भवन निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है, शेष कुछ कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुये। इसी नवीन बैठक भवन में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के मतदाता भाईयों के परेशानियों को देखते हुये बैठक व्यवस्था हेतु नवीन भवन का उदघाटन जल्द से जल्द करने की जानकारी दी ताकी दूर दराज से विधानसभा अंतर्गत निवासरत मतदाता भाई बहन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठने की पूरा व्यवस्था के साथ उनके समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण करने का व्यवस्था हो सके।

http://sabkasandesh.com/archives/67303

http://sabkasandesh.com/archives/67306

http://sabkasandesh.com/archives/67309

http://sabkasandesh.com/archives/67312

http://sabkasandesh.com/archives/67318

http://sabkasandesh.com/archives/67321

 

Related Articles

Back to top button