छत्तीसगढ़राजनीतिक

AAP: चयनित शिक्षकों व अन्य विभागों के रिक्त पदों में शीघ्र भर्ती की मांग लेकर पीताम्बर बैठे आमरण अनशन पर

कोंग्रेस के घोषणा पत्र में जो कहा गया वह केवल सत्ता के लालच में कहा गया था क्या- चन्द्रभान श्रीवास्त

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी द्वारा चयनित शिक्षको की नियुक्ति को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने हरसंभव प्रयास किया इस विषय की गंभीरता को देखते हुए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलने का समय मांगा गया लेकिन हमसे बात करना तो दूर वे इस विषय पे चर्चा ही नही करना चाहते ।इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने व इसकी गंभीरता को देखते हुए विगत 3 जुलाई से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आमरण अनशन करने का निर्णय लिया और पार्टी के राज्य कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठ गए। लेकिन सरकार में बैठे लोग अपने सत्ता के नशे में इतने मस्त है कि वे आमरण अनशन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष किस लिए यह अनशन कर रहे है वे सुनना ही नही चाहते वे आंदोलन को कुचलने का प्रपंच बार बार रच रहे है। इस बहरी सरकार को अपनी बात सुंनाने के लिए अब हम जिला स्तर पर आमरण अनशन की शुरुआत कर रहे है।

http://sabkasandesh.com/archives/67292

कोंडागांव जिला में दो मुख्य मांग को लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग आमरण अनशन पर बैठ गए है। जिसमे प्रथम मांग 14580 शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति
और द्वितीय प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पदों में भर्ती की मांग। इस विषय पर आप पार्टी के उदय सिन्हा ने कहा हम तो कोंग्रेस सरकार द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट ने संकल्प पत्र का नाम दिया था उन्हें फिर से वह संकल्प पत्र पढ़ना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के युवाओं से क्या वादे किए थे। अभी तक उस योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार  कुछ भी कार्य नही कर रही है। अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा  है की सरकार सत्ता पाने के लालच में यह सब वादे कर युवाओं को व प्रदेश की जनता के भावना के साथ छल कपट करने के उद्देश्यों से कार्य कर रही है। शिव कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं, शिक्षकों, प्रेरक संघ, विद्यामितान, रसोइया संघ से जो वादे किए थे उसे वे कब पूरा करेंगे। पूरे प्रदेश में युवाओं के बीच मे पहली ऐसी सरकार है जो महज 18 महीने में ही अपनी लोकप्रियता को खो चुकी है। सरकार हमारी मांगो को नही मानती है तो सभी संगठन के प्रमुख आम आदमी पार्टी के संपर्क में है वह जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमकुमार जायसवाल, सग्राम मरकाम, कृष्णा एवं साथी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/67318

http://sabkasandesh.com/archives/67321

http://sabkasandesh.com/archives/67303

http://sabkasandesh.com/archives/67306

http://sabkasandesh.com/archives/67309

http://sabkasandesh.com/archives/67315

Related Articles

Back to top button