छत्तीसगढ़

KORONA: कोंडागांव जिले में मिले 3 और पोसिटिव, 2 जिला मुख्यालय से, इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित

कोंडागांव ब्रेकिंग। कोंडागांव जिले में आज मिले 3 कोरोना पॉज़िटिव मरीज। जिसमे से 2 जिला मुख्यालय के अस्पताल वार्ड से मिले है और 1 व्यक्ति मर्दापाल छेत्र से मिला है। लगातार जिले में मिल रहे है कोरोना के मरीज। रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या। अब तक जिले में 18 केस है जिसमे से 5 पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके है, 13 अभी एक्टिव केस है।

देखें वीडियो में एसडीएम पवन कुमार प्रेमी जानकारी देते हुए-

मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 3 व्यक्तियों की कोविड 19 रिपोर्ट पोसिटिव पाई गई है। जिसमे से एक महिला और एक पुरूष जिला मुख्यालय के अस्पताल वार्ड में मिले है। दोनों माँ और बेटा बताये जा रहे है जो कुछ दिन पहले ही बिहार से लौटे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा पोसिटिव मरीज के घर के आसपास का पूरा इलाका सील कर कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया गया और पूरे इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं तीसरा पोसिटिव व्यक्ति एक पुरूष है जो मर्दापाल के पोहमर का बताया जा रहा है।

http://sabkasandesh.com/archives/67303

http://sabkasandesh.com/archives/67306

http://sabkasandesh.com/archives/67309

http://sabkasandesh.com/archives/67312

http://sabkasandesh.com/archives/67315

http://sabkasandesh.com/archives/67318

http://sabkasandesh.com/archives/67321

Related Articles

Back to top button