दैनिक राशिफल

27 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों को आज सुबह कुछ तनाव हो सकता है। भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। भाग्य साथ नहीं देगा। यात्रा में तनाव मिल सकता है। व्यापार में हानि सम्भव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को कुछ समस्या हो सकती है। बुरी संगत से बचें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकता है। तनाव रहेगा। ख़र्च बढ़ेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। संतान से कुछ विवाद हो सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। काम समय से नहीं पूरे होंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातकों को आज बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भाग्य साथ नहीं देगा। पूजा पाठ करें। अच्छी संगत वालों से आज सामना नहीं होगा।

वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अनैतिक तरह से धन कमाने से बचे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज मन की शान्ति मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ सम्भव है।

मकर (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। किसी से विवाद भी हो सकता है, सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक के लिए आज धन लाभ के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य देर से बनेंगे। लोहा और लकड़ी का व्यापार करने वालों को लाभ होगा। राजनितिक व्यक्तियों के लिए लाभ का दिन है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button