नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा गांवों में किया जा रहा है वृक्षारोपण-डालिमा
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा गांवों में किया जा रहा है वृक्षारोपण
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार खेल मंत्रालय पर्यावरण के विषय को लेकर के अब प्रत्येक पंचायत में नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्य कर रहा है आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पालोद में युवा मंडल द्वारा गौशाला में वृक्षारोपण किया गया इस कार्य का संचालन नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक डालिमा शर्मा के दिशा निर्देश में ग्राम पालोद के युवा मंडल के अध्यक्ष रितेश साहू द्वारा संचालित किया गया .
वहीं दूसरी ओर डालिमा शर्मा ने बताया कि अभी प्रत्येक गांव में प्रत्येक युवा मंडल वृक्षारोपण कार्य कर रहा है जिसमें निमोरा तूता सिवनी नयापारा राजिम के यूथ क्लब भी शामिल है .प्रत्येक गांव में मिलकर कम से कम 1000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है. इसी कड़ी में आगे उन्होंने बताया नेहरू युवा केंद्र बरसात के मौसम पर फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर मानव कल्याण हेतु कार्य कर रहा है.