छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

निगम आयुक्त ने किया वृक्षारोपित स्थलों का निरीक्षण

BHILAI:-रिसाली निगम क्षेत्र में सोमवार को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रोपित पौधो का आज निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने औचक निरीक्षण कर पौधो की देखभाल हेतु किये जा रहें सुरक्षात्मक उपायों का जायजा लिया व मातहत अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। बता दें कि 6 जुलाई को निगम रिसाली क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महाअभियान का आगाज निगम आयुक्त द्वारा तालपुरी के बी. ब्लाक में रहवासियों के उपस्थिती में पौधा रोपित कर किया था। इस दौरान निगम आयुक्त व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने डीपीएस स्कूल रिसाली, हाई स्कूल टंकी मरोदा, कल्याणी मंदीर तालाब के किनारे, स्टेशन मरोदा वार्ड के मौहारी मरोदा शासकीय स्कूल, रिसाली मुक्तिधाम व निगम कार्यालय परिसर में पौधा रोपित कर सभी जगहों पर पौधो की सुरक्षात्मक उपाय किये जाने के निर्देश निगम अधिकारियों व आयोजको से किया था। इस दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि उनके द्वारा रोपित पौधो का कभी भी स्वयं के द्वारा निरीक्षण कर  पौधो की जानकारी  लेते रहेंगे। आज निगम आयुक्त श्री सर्वे ने चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण कर पौधो की पल्लवित व पोषित हेतु किये जा रहे प्रयासो कि जानकारी प्राप्त किये व आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान निगम आयुक्त श्री सर्वे ने नेवई वार्ड में निर्माणधीन गौठान का भी सघन निरीक्षण कर उप अभियंता हिमांशु कावड़े को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जगन्नाथ कुशवाहा, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी शैलेश साहू, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, निगम के जल एवं वाहन प्रभारी गोपाल सिन्हा सहित राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button