छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर सौजन्य मुलाकात

अमर अग्रवाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगतिशील है। उनकी दूरदर्शी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को सशक्त बना रही हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और जनता को नई संभावनाओं के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं।

इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने श्री साय को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभु श्रीराम जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button