छत्तीसगढ़

रायपुर समेत 6 जिलो में 24 घंटे से बरसात जारी,मौसम विभाग ने प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना जताई

 सबका संदेश न्यूज़छत्तीसगढ़  रायपुर- छत्तीसगढ़ में मॉनसून तकरीबन लौटने को है। इस बीच बुधवार सुबह तेज बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। देर रात से ही काले बादल जमकर बरसे। सुबह सड़कों पर इसका असर भी देखने को मिला। राजधानी रायपुर की निचली बस्तियों और कुछ मुख्य सड़कों पर पानी भर चुका था। एकात्म परिसर के पास हुए जल भराव की वजह से बहुत से राहगीरों की गाड़ियों में पानी जाने की वजह से उन्हें परेशानी हुई।मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई संभावनाओं के मुताबिक 24 घंटों के भीतर रायपुर में 21.0 मिलीमीटर, पेंड्रा रोड में 44.7 मिलीमीटर, अंबिकापुर में 18.6 मिलीमीटर, बिलासपुर में 9.9 मिलीमीटर और राजनांदगांव में 8.2 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी दी गई है। रायपुर के माना स्थित एयरपोर्ट में 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button