छत्तीसगढ़

बलीराम कश्यप के स्मृति में 10 व 11 मार्च दो दिवसीय मानसगान प्रारम्भ

भानपुरी । पूर्व बस्तर सांसद व भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय बलीराम कश्यप के अष्ठम पुण्य स्मृति में उनके गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा दो दिवसीय मानस गान महोत्सव का आयोजन कश्यप परिवार व मानस मंडली भानपुरी के तत्वावधान की रखा गया है कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा जिसमे प्रथम दिन कलश स्थापना, श्रद्धांजलि के प्रश्चात मानस मंडली भानपुरी के द्वारा मंगलाचरण, माँ शारदा मानस परिवार नारायणपुर द्वारा मानस गान व आरती किया जाएगा द्वितीय दिन शिवशक्ति मानस परिवार सुकमा,हरिकीर्तन मानस परिवार जगदलपुर, सुर संगम मानस परिवार दन्तेवाड़ा, राजहंस परिवार राजनांदगांव के द्वारा प्रस्तुति होगी एंव भंडारा का आयोजन होगा आयोजन समिति के सदस्यों ने मानस प्रेमियों को आमंत्रित किया है।

सबका संदेस ब्यूरो 9425598008

Related Articles

Back to top button