रिसाली नगर निगम में कलेक्टर ली पहली बैठक शहरी फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वन की ली जानकारी

DURG:- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज रिसाली निगम कार्यालय विजिट कर निगम क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों व राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं की आयुक्त कक्ष में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. भूरे ने विभिन्न योजनाओं एवं मदों के अंतर्गत क्रियान्वित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की व निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण मानक के साथ शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे को दिए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले में 06 जुलाई को आयोजित सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत रिसाली निगम क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिये। इस हेतु रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में दुर्ग कलेक्टर ने निगम वार्डों में तीन नए मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश निगम के कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू को दिए है ताकि उस वार्ड के रहवासियों की समस्या का त्वरित निराकरण हो। कलेक्टर डॉ. भूरे ने मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना की भी जानकारी प्राप्त की इस हेतु निगम व आयुक्त स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में राज्य शासन की महंती योजना गौठान निर्माण व पौनी पसारी योजना को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दुर्ग कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को दिए। रिसाली निगम के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों कंटेन्टमेंन जोन रहवासियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों व व्यवस्थाओं की भी दुर्ग कलेक्टर डॉ. भूरे ने जानकारी प्राप्त की व निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान बैठक में निगम के नोडल अधिकारी श्री रमाकांत साहू सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।