Uncategorized

दण्डाधिकारी जांच हेतु 15 जुलाई तक साक्ष्य आमंत्रित

दण्डाधिकारी जांच हेतु 15 जुलाई तक साक्ष्य आमंत्रित
नारायणपुर, 3 जुलाई 2020 – नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कवाड़ी एवं पिण्डकापाल के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात वर्दीधारी पुरूष नक्सली के मारे जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने दंडाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त संबंध में कोई भी व्यक्ति अपना कथन, दावा, आपत्ति लिखित अथवा मौखिक शपथ पत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे इस महीने की 15 तारीख तक अपना दावा-आपत्ति अथवा अभिमत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नारायणपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button