छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
सहा. चिकित्सा अधिकारी खुटेश्वर की सेवा समाप्त

DURG:-सहायक चिकित्सा अधिकारी श्रीमती पुष्पलता खुटेश्वर की सेवा समाप्ति के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिये हैं। श्रीमती खुटेश्वर एक वर्ष से अधिक समय से सेवा से अनुपस्थित थी। इन्हें शो काज नोटिस जारी किया गया था। नियमानुसार पूरी प्रक्रिया के पश्चात इनकी सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गये। श्रीमती खुटेश्वर जुनवानी में पदस्थ थीं।