Uncategorized

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के तीन अलग-अलग क्वारेन्टीन सेंटर में 7 कोरोना वायरस से संक्रमित

*कबीरधाम जिले के तीन क्वारेन्टीन सेंटर में 7 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि, संक्रमितों में 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल*

कवर्धा, 28 जून 2020। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के तीन अलग-अलग क्वारेन्टीन सेंटर में 7 कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के तिवारी ने बताया कि पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ा क्वारेन्टीन सेंटर में 3 व्यक्ति, पावनी में 2 और खैरवार में 2 व्यक्तियों के सेम्पल में कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आई है। इसमें 2 महिला, 1 बच्चा और 4 पुरुष शामिल। सभी प्रवासी श्रमिक है।
जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ गौरव परिहार ने बताया कि उपचार के लिए 3 व्यक्तियों को एम्स रायपुर भेजने की तैयारी है, इसी तरह 4 लोगो को कवर्धा कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button