कांग्रेस में हिम्मत है तो जिला निर्माण समिति के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करवाएं- आसुतोष पांडे

कोंडागाँव। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक आसुतोष पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगर कॉंग्रेस में हिम्मत है तो कोण्डागांव ज़िला निर्माण समिति के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कर एफ आई आर दर्ज कर अपनी ईमानदारी का परिचय दे, अन्यथा खुद के हाथ भ्रस्टाचार में काले हो जिनके वो जनता को गुमराह न करे।
अद्भुत है, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महोदय ने यह तो साफ कर दिया की, हमारी लड़ाई बजरंग दल की लड़ाई जायज थी। भाजपा ने भी चोरहा गैंग कोण्डागांव (जिला निर्माण समित) को पाला पोसा और कांग्रेस के तब के विद्यायक अब के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इसमें कोई कसर न छोड़ी न तब कुछ बोले न अब कुछ बोलते है।
कांग्रेसी भाईयों तुमपे भरोसा जनता को तब होगा जब आप की सरकार में उक्त भ्रस्टाचार के विरुद्ध कारवाही हो जाय और तब जा कर आप उंगली उठाये भाजपा के घोटाला को जनता ने जवाब 13 सीट पे ला कर दे दिया। अब बारी कांग्रेस की है या तो घोटाला गैंग कोण्डागांव के सरदार पूर्व कलेक्टर पे कार्यवाही करे या अपना मुह भी भ्रष्टाचार की कालिख से काला कर ले पूर्व में जिला निर्माण समिति ने करोड़ो के घोटाले किये और वर्तमान में भी फर्जी टेंडर का खेल जारी है। भाजपा सासन में भी चहेतों को मलाई मिलती थी आज भी शहर लूटा जा रहा है फर्क क्या है। जिस भर्स्ट प्रसासन को भाजपा ने पाला आज कांग्रेस में भी वे लोग पोसे जा रहे है। अतः कांग्रेस को यह तय करना चाहिए कि भ्रष्टाचार पे नकेल कसे या बयानबाजी में भाजपा को पीछे छोड़ सत्ता से बेदखली का सामना करना पड़ेगा। बाहर जल्द आम आदमी पार्टी उक्त विषय पे सड़को पे प्रचंड आंदोलन को बाध्य है।