छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री एल्मा ने प्रकरण बनाकर मुआवज़ा देने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री एल्मा ने प्रकरण बनाकर मुआवज़ा देने के दिए निर्देश
     नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
– नारायणपुर ज़िला मुख्यालय से तक़रीबन 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित गाँव भरंडा में कल गुरुवार रात आकाशीय बिजली (गाज ) गिरने से दो किसानों के 6 मवेशियों की मृत्यु हो गई।
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जानकारी मिलते ही प्रकरण बना क़र तुरंत मुआवज़ा देने के निर्देश दिए। तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने गाँव में पटवारी को प्रतिवेदन तैयार करने भेजा है। श्री शर्मा ने बताया कि गाज गिरने से मरे पशुओं में चार बैल और दो बछड़े है। ये गाँव के दो किसानो श्री मंगतू और श्री मंगडू के थे। गाँव वालों ने बताया कि गुरुवार रात को तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली के बाद पूरे गांव में उजाला हो गया था। कुछ ही मिनट बाद देखा तो 6 मवेशियों की मौत हो गई थी 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button