Uncategorized

निःशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ आज

निःशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ आज
नारायणपुर, 24 जून 2020- जिला मुख्यालय नारायणपुर में निःशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ कल 25 जून को प्रातः 10 बजे वनमंडल कार्यालय नारायणुर से किया जायेगा। वनमंडलाधिकारी श्री डीकेएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति को निःशुल्क घर पहुंच पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत पौधों की आवश्यकता हो, तो वे परिक्षेत्र अधिकारी नारायणपुर के मोबाईल नंबर 94077-75448 और नर्सरी प्रभारी नारायणपुर परिक्षेत्र के मोबाईल नंबर 75874-445325 से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। वनमंडल द्वारा संबंधित के घरों तक पौधे पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button