Uncategorized

प्रयास आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा तिथि में संशोधन

प्रयास आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा तिथि में संशोधन
कांकेर- प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की तिथि में पुनः संशोधन किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक दलेला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 जून के बजाय अब 14 जुलाई मंगलवार को 10.30 बजे से आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई गुरूवार को 10.30 बजे आयोजित होगी, पूर्व में यह परीक्षा 26 जून को होना था, जिसमें संशोधन किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button