चीनी सेना द्वारा कायराना करतूत कर भारतीय सैनिकों हत्या की के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन
कोंडागांव। चीनी सेना द्वारा पीठ पीछे हमला करके भारतीय सैनिको की हत्या के विरोध में शिवसेना ज़िला इकाई द्वारा गांधी चौक कोंडागांव में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चीन देश के राष्ट्रपति का पोस्टर एवं झण्डा दहन किया। शिवसेना द्वारा केन्द्र सरकार से मांग किया गया कि सरकार अविलम्ब चीन के इस कृत्य हेतु जवाबी कार्यवाही कर चीन को मुंहतोड़ जवाब देवे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुरा देश उसके इस फैसले के साथ खड़ा है।
कोंडागांव में शिवसेना कार्यकर्त्ताओं द्वारा देश के शहीद हुए जवानो को श्रद्धाजंली देते हुए देश कि जनता से आव्हान भी किया गया कि चीन के समस्त उत्पाद का बहिस्कार कर देना चाहिए और आंतरिक भूमि पर देश के लिये युद्ध के मोर्चे पर खड़े रहना चाहिए। क्योकि चीन हमें उत्पाद बेचकर कमाये हुए पैसो से अपनी सेना मजबुत कर पाकिस्तान एवं नेपाल को मदद कर हमारे ही सैनिको को मार रहा है और इस तरह हमें आर्थिक एवं सामरिक दोनो मोर्चो पर परास्त कर रहा है। शिवसैनिको ने केन्द्र सरकार से कहा कि अगर भारत चीन कि लड़ाई होती है तो शिवसेना कार्यकर्ता भी देश के लिये युद्ध करने हेतु सेना के साथ हर मोर्चे पर जाने तैयार है।
देश के अंदर भले ही आमजनता को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने व अन्य नीतियों को लेकर हमारा राजनैतिक मतभेद हो सकता है परंतु देश के मामले में शिवसेना का स्पष्ट समर्थन हमेशा देश के सरकार हो रहती है। इस समय भी शिवसेना सरकार के साथ खड़ी है, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से शिवसेना का आह्वान हैकि देश के दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दें, और साथ ही चीन को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाने आयात नीति में बदलाव करें। चीन को जो काम दिए गए हैं वे टेंडर तत्काल प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए
एक बार लड़ाई होनी ही चाहिए
चीन के साथ भारत की एक बार लड़ाई होनी ही चाहिए। एक बार लड़ाई होने से भारत को आर्थिक रूप से बहुत बड़ा फायदा होगा। भारत का व्यवसाय सुधर जाएगा और चीन की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी, क्योंकि चीन से लड़ाई होने के बाद चीन से व्यापार समाप्त हो जाएगा, जिसका सबसे अधिक नुकसान चीन को होगा। उसकी अपेक्षा भारत का नुकसान बहुत कम होगा। चीन से लड़ाई के बिना चीन के सामानों का भारत में रुकना नामुमकिन है। इसलिए एक बार लड़ाई होनी ही चाहिए। ताकि चीन को भी उसकी औकात का पता चल सके।
शिवसेना राज्य प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर राज्य भर के जिला व ब्लॉक इकाइयों में यह प्रदर्शन किया गया है। कोंडागांव में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से शिवसेना ज़िला प्रमुख पंकज कुर्रे, युवासेना कोंडागांव विधानसभा अध्यक्ष अंकित मिश्रा, पार्षद प्रत्याशी एवं महिला सेना जिला प्रमुख श्रीमती प्रमिला पाण्डेय्, शकील भाई, जागेश, रवीश , हरीश, गौरव आदि उपस्थित रहें।
*