छत्तीसगढ़

भाजपा के कुकदूर, दुल्लापुर और रेंगाखार मंडल की कार्यकारिणी घोषित

 

*भाजपा के कुकदूर, दुल्लापुर और रेंगाखार मंडल की कार्यकारिणी घोषित*

कवर्धा, 18 जून । भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडलों की कार्यकारिणी गुरू्रवार को घोषित हुई। *भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अनुशंसा और सहमति पर मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, सुखदेव धुर्वे और मंगलू सिंह पोर्ते ने क्रमशः कुकदूर, दुल्लापुर बाजार और रेंगाखार मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की ।* मंडल कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 5 मंत्री सहित 45 लोगों को शामिल किया गया है । मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है । मंडल कार्यकारिणी में जहाॅं 5 महिलाओं को पदाधिकारी बनाते हुए 15 महिलाओं को शामिल किया गया है वहीं सभी समाजों को महत्व देते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को भी जगह दी गई है । ज्ञात है कि पूर्व में ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी 14 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन किया जा चुका है।

*कुकदूर मंडल में अध्यक्ष रतिराम भट्ट, महामंत्री बसंत वाटिया, संतोष श्रीवास, उपाध्यक्ष दीपक सलूजा, मोहित मरावी, सुनील यादव, श्रीमती बिंदा पनागर, मंत्री देवा पटेल, छेदी कुंभकार, श्रीमती बृहस्पति पात्रे, श्रीमती कुसुम सोनी, श्रीमती मीना पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष मनोज कोठारी को बनाया गया है।* वहीं कार्यकारिणी में रामप्रसाद बघेल, दिलीप शर्मा, नारायण माठले, आजूराम पडवार, घनुषकुमार मरकाम, मनहरण श्रीवास, परसादी मेरावी, भगउराम, उत्तम सिंह मर्सकोले, सोनसाय, दयाराम धुर्वे, राजेश ठाकुर, सुरेन्द्र मराठा, सुंदर सिंह मरावी, सुखीराम, विजय मरकाम, द्वारिका विश्वकर्मा, चतुर सिंह, गन्नूराम, सिद्धराम श्याम, शत्रुहन यादव, पार्वती सुन्हले, सरोज मेरावी, सोनिया गोस्वामी, दीपा धुर्वे, सुधीया भट्ट, रीना श्रीवास, जमुना मरावी, सुधिया यादव, धनिया बाई, सुमिया बाई और सुमीर पुसाम को शामिल किया गया है । सुधीर पाण्डेय, रिद्धराम श्याम, कृष्णा कुंभकार, हाॅटल सिंह, रामरतन माठले, पंचराम धुर्वे, देवसिंह, शिवनारायण, दुजराम यादव, बुद्धसिंह मरावी को आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है ।

*दुल्लापुर बाजार मंडल में अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे, महामंत्री स्वतंत्र तिवारी, अमृत साहू, उपाध्यक्ष मनी चंद्राकर, छुन्नी साहू, दिलीप पटेल, प्रताप दिवाकर, मंत्री संतोष साहू, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती सुमन ठाकुर, श्रीमती ममता धुर्वे, श्रीमती निर्मला बाई साहू तथा कोषाध्यक्ष महेश यादव को बनाया गया है।* वहीं कार्यकारिणी में गनपत करचाम, थानू बंजारे, रामअवतार साहू, राजेन्द्र साहू, परमासनंद साहू, शंकर सिंह ठाकुर, परमेश यादव, शिवसहाय चंद्राकर, सरजू साकत, बलदाउ श्रीवास, रमेश साहू, धनेश दिलावर, रमशिला तिवारी, खोरबहरा साहू, भागवत साहू, अमृतलाल चंद्राकर, कृष्णा साहू, विकास तिवारी, जलेश्वर साहू, संतोष जायसवाल, लालजी चेलसे, श्रीमती सावित्री साहू, जानकी तिवारी, सुनीता धुर्वे, दुर्गेश्वरी शर्मा, देवकी साहू, चम्पा बाई, रीना दिवाकर, टिकेश्वरी साहू, सुमित्रा पटेल, अमरिका बाई मरावी, नागेश्वरी साकेत को शामिल किया गया है। रोहित भास्कर, शिवनंदन पाण्डेय, जलेश्वर साहू, तिवारी साहू, डीसी साहू, अनिल लोनिया, प्रज्ञेश तिवारी, छोटेलाल साहू, जवाहरलाल तिवारी, महेश चंद्राकर और चंद्रकुमार चंद्राकर को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

*रेंगाखार जंगल मंडल में अध्यक्ष मंगलू सिंह पोर्ते, महामंत्री ठाकुर राम मेरावी, प्रकाश धारवैइया, उपाध्यक्ष अनिरूद्धदास, धुपसिंह धुर्वे, मनीराम यादव, श्रीमती परमिला पटले, मंत्री तोप सिंह टान्डे, गणेश दान्दरे, श्रीमती परमिला कावरे, श्रीमती श्यानलता साहू, श्रीमती लीलावती कुंभकार और कोषाध्यक्ष फत्तेलाल गौतम को बनाया गया है।* वहीं जय सिंह मरकाम, रविचंद्र मरावी, रमेश यादव, श्यामकार्तिक झारिया, अनिल बिसेन, गांधी तलवरे, बृजलाल मेरावी, रामजी यादव, भरत पटेल, सुखदेव यादव, हौसीलाल पंचतिलक, केवल सिंह मरकाम, टेकसिंह धुर्वे, विश्राम बैगा, प्रमोदकुमार साहू, गुहदर सिंह धुर्वे, सितराम धुर्वे, भुजबल यादव, देवसिंह नेताम, श्रीमती गीताबाई कुंभकार, पूर्णिमा कुंभकार, शिवबती चंद्रमा, बसंती राणा, बुदियाबाई धुर्वे, यशोदा बाई, सुनिता यादव, चैनबती धुर्वे, रानी मादरे, रामफूलबाई यादव, रामकली धुर्वे, जगमोहन साहू और राजू कुशरे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। संतराम धुर्वे, कपूरचंद ठाकरे, रघुनाथ साहू, तिलकराम राणा, भुवनेश्वर पटले, राजकुमार मेरावी, बालचंद मरकाम, सालिकराम पटले, और छत्तरलाल भगत को आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

दुर्गेश ठाकुर
कवर्धा

Related Articles

Back to top button