छत्तीसगढ़

सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-   मार्च सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शिवालयों में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वहीं कुछ शिवालयों में तैयारी की जा रही है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसी कारण महाशिवरात्रि का पूर्व जिले में उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

फाल्गुन कृष्ण पक्ष के तेरस चार मार्च सोमवार को विशेष संयोग में श्रद्घालुओं की महाशिवरात्रि में धूम रहेगी। पंडित धनेश्वर प्रसाद शास्त्री ने बताया कि इस महापर्व का सोमवार का पड़ना एक बड़ा सुखद संयोग है। श्रवण नक्षत्र तथा सोमवार का बन रहा है जो कि बहुत ही शुभ संयोग है। इस वर्ष शिवरात्रि का पावन पर्व श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है। श्रवण का स्वामी चंद्रमा होता है। इस दिन सर्वार्थसिद्घि योग भी है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित होते हैं। इस दिन सोमवार भी है। इस प्रकार यह तीन महासंयोग अद्भुत है जो कि बहुत ही मुश्किल से मिलता है। इस प्रकार इस वर्ष यह महापर्व बहुत ही शुभकारी और मंगलकारी है। इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। इस वजह से महाशिवरात्रि में शिवजी का पूजन करने से उनकी कृपा मिलती है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button