Uncategorized

चीनी राष्ट्रपति का पोस्टर फूंका

चीनी राष्ट्रपति का पोस्टर फूंका
*जवानों को दी श्रद्धाजंलि*

भानुप्रतापपुर। चीनी सेना द्वारा 20 भारतीय सैनिको की हत्या के विरोध में शिवसेना द्वारा मैन चैक भानुप्रतापपुर में विरोध प्रदर्शन क चीन देश के राष्ट्रपति का पोस्टर एवं झण्डा दहन कर केन्द्र सरकार से मांग किया गया कि सरकार अविलम्ब चीन के इस कृत्य हेतु जवाबी कार्यवाही कर चीन को मुंहतोड़ जवाब देवे और पुरा देश उसके इस फैसले के साथ खड़ा है और शिवसेना द्वारा देश के शहीद हुए जवानो को श्रद्धाजंली देते हुए देश कि जनता से आव्हान किया गया कि हम चीन के समस्त उत्पाद का बहिस्कार कर देश के लिये युद्ध के मोर्चे पर खड़े रहे क्यो कि चीन हमें उत्पाद बेचकर कमाये हुए पैसो से अपनी सेना मजबुत कर पाकिस्तान एवं नेपाल को मदद कर हमारे सैनिको को मार रहा है हमें आर्थिक एवं सामरिक दोनो मोर्चो पर परास्त कर रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button