Uncategorized

कबीरधाम जिले में 16 जून को औसत वर्षा 17.7 मिली मीटर दर्ज

कबीरधाम जिले में 16 जून को औसत वर्षा 17.7 मिली मीटर दर्ज

कवर्धा, 16 जून 2020। कबीरधाम जिले में एक जून से 16 जून 2020 तक 17.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में सर्वाधिक 45 मिली मीटर वर्षा सहसपुर लोहारा तहसील में दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को जिले में 38.3 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें कवर्धा तहसील में 17.3 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 10 मिली मीटर और सहसपुर लोहारा तहसील में 45 मिली मीटर, पंडरिया तहसील में 6 मिली लीटर और रेंगाखारकला में 10 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है। कबीरधाम में एक जून से 16 जून के मध्य औसत 51.1 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इनमें कवर्धा तहसील में 106.3 मिली मीटर, बोड़ला तहसील में 29 मिली मीटर और सहसपुर लोहारा तहसील में 86 मिली मीटर और पंडरिया तहसील में 19 मिली लीटर और रेंगाखारकला में 15 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button