छत्तीसगढ़

दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत

दलदल में फंसने से हाथी के बच्चे की मौत

रिपोर्ट कान्हा तिवारी
धमतरी। गरियाबंद जिले से भटक कर सिंगपुर, केरेगांव वन परिक्षेत्र से होते धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल डूबान पहुंचे 21 हाथियों के दल में से एक बच्चा हाथी की दलदल में

 

फंसने से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि चंदा हाथी का यह दल पिछले 7 दिनों से गंगरेल बांध के डुबान के जंगल में विचरण कर रहा था । इस बीच ग्राम उरपुटी – मोंगरी के नाले के दलदल में फंसने से एक बच्चा हाथी की मौत हो गई । इसकी खबर पाकर वन विभाग का अमला डीएफओ अमिताभ बाजपेई के साथ मौके पर पहुंचा। बताया गया है कि शेष हाथी का दाल अभी ग्राम कलारबहरा के सागौन प्लाट क्लास में है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button