छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण के खिलाफ एटक ने किया प्रदर्शन

भिलाई। एटक व ऐक्टू द्वारा देशव्यापी नीजिकरण विरोध दिवस के अवसर पर इक्यूपमेंट चौक, सेक्टर 1, भिलाई में सुबह 8 बजे से 9 बजे तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी नेतृत्व भाजपा सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत की लफ्फाजी की आड़ में देश को बेचने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में सार्वजनिक उद्योगों व सरकारी क्षेत्रों के नीजिकरण का तीव्र विरोध किया गया। कार्पोरेट राज और दमनकारी शासन हमारे संशाधनों और अधिकारों को रौंद रहा है।

आर एस एस समर्थित केन्द्र की सरकार आंदोलनों से हासिल मजदूरों के अधिकारों व श्रम कानूनों तथा राष्ट्रीकरण और संघर्ष से बना सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को क्रम बध्द तरीक़े से नष्ट किया जा रहा है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से  बृजेन्द्र तिवारी, विनोद कुमार सोनी, रूपेश कोसरे, बसंत कुमार उइके, गौतम दास साहू, सीता राम सिंह, विनोद, अंकुश, बहुर सिंह कुर्राम, एस के रावटे, लोभू राम यादव, बैसाखू साहू, एस के मेहरा उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button