Uncategorized

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट मो 8815207296 भाजपा नेताओ ने घर घर जाकर लोगो को बांटा पीएम का लिखित पत्र गिनाई एक साल की उपलब्धिया।

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट मो 8815207296 भाजपा नेताओ ने घर घर जाकर लोगो को बांटा पीएम का लिखित पत्र
गिनाई एक साल की उपलब्धिया।सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

सं,जय ने किया भाजपा के राष्ट्रीय अभियान का गरियाबंद़ में शुभारंभ
28 जून को भाजपा की आनलाइन वर्चुअल रैली

गरियाबंद – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने रविवार को गरियाबंद नगर में केन्द्र सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पत्र को जनता तक पहुचाने व केन्द्र सरकार की उपलब्धियो से जनता को अवगत कराने के अभियान की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान उन्होने भाजपा

 

पदाधिकारियो के साथ मिलकर नगर के वार्ड क्रमांक 12 के कई घरो में प्रधानमंत्री का लिखित पत्र व केन्द्र सरकार के एक साल के उपलब्धियो का पाम्पलेट बांटा और लोगो को केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियो से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि ये दोनो पत्र जिले के सभी नव मंडलो में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सोशल डिस्टंेसिंग के नियमो का पालन करते हुए घर घर जाकर बांटे जायेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा ने देश में 10 करोड़ लोगो तक पहुचने का लक्ष्य रखा है। इसके पूर्व उन्होने सांई मंदिर प्रांगण भाजपा पदाधिकारियो की बैठक लेकर उन्हे भाजपा के राष्ट्रीय अभियान से अवगत कराया। बैठक मंे उन्होने प्रधानमंत्री के पत्र और उपलब्धियो वाले पाम्पलेट को बुथ स्तर तक हर घर तक पहुचाने का लक्ष्य दिया है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा 28 जून को सिस्को मीटिंग एप्प पर अब तक की सबसे बड़ी आनलाइन वर्चुअल रैली करने जा रही है। इसमें जिले के प्रत्येक मंडल से कम से कम पांच सौ लोगो को जोड़ना है। उन्होने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल क्षेत्र में यह मीटिंग एप्प अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को डाउनलोड करायेंगें इसके लिए आईटीसेल के पदाधिकारियो की मदद ले।

 
बैठक के बाद प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सभी भाजपा पदाधिकारियो को आत्मनिर्भर भारत, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका व कोविड 19 के फैलने से बचाव के सावधानियां एवं स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतो का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन, नपा उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष शर्मा, भाजयुमो अजय रोहरा, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष डाॅ प्यारेलाल सोनकर, पांडुका मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, बिन्दु सिन्हा, अनुप भोसले, कमलेश साहू, आसिफ मेमन, प्रकाश यादव, फारूख चैधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
फोटो क्रमांक 118 पीएम का लिखिल पत्र व पाम्पलेट बांटते हुए भाजपा नेता।
फोटो क्रमांक 119 आत्मनिर्भर भारत व कोरोना से बचाव के लिए संकल्प लेते भाजपा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button