
जो है आदिशक्ति, वह नारी भी और प्रकृति भी- लतखोर
विश्व पर्यावरण दिवस पर शौर्य संगठन ने किया पौधरोपण, मास्क भी बांटे
कबीर जी प्रकृति के बेहद करीब थे- आदित्य
कोडिया/दुर्ग: विश्व पर्यावरण दिवस एवं कबीर जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्यपाल से सम्मानित संस्था शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोडिया द्वारा पौधरोपण किया गया। संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को तीन चरणों मे आयोजित कर रही है जिसका आज पहला चरण ग्राम के पर्यावरण प्रेमी एवं संगठन के पर्यावरण संरक्षण विभाग के संरक्षक लतखोर निषाद के निर्देशन में मुक्तिधाम एवं नवनिर्मित गौठान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान बरगद, काला जामुन, आम व पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चंद्रभान सारथी, संगठन के पर्यावरण एवं कुरुति उन्मूलन विभाग के संरक्षक उमेश साहू व लतखोर निषाद, पंचगैयहा निषाद समाज के अध्यक्ष व संगठन के स्वच्छता एवं विभाग के संरक्षक मलेश निषाद, पंच गुलाब चंद्राकर, राजेश साहू, ग्रामीण साहू समाज के दिनेश दीपक एवं संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने पर्यावरण दिवस व कबीर जंयती की बधाई देते हुए कहा संगठन पिछले एक दशक से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। लोगों का प्यार और सहयोग संगठन को लगातार मिलती है जिससे संगठन और भी मुस्तैदी से प्रकृति मां की सेवा करने में तत्पर है।
मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने कहा कबीर दास जी प्रकृति से बहुत प्रेम करते थे वे प्रकृति के बेहद करीब थे। उन्होंने अपने काव्यों के माध्यम से लोगो को पर्यावरण के प्रति सचेत किया है। वे पर्यावरण को ईश्वर का शास्वत रूप मानते थे।
पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद जी ने सावधान करते हुए कहा जो है आदिशक्ति, वह नारी भी और प्रकृति भी अर्थात हमें नारी और पर्यावरण दोनों का सम्मान करना चाहिए वह आदिशक्ति मां दुर्गा का रूप होती है। उन्होंने कहा प्रकृति से छेड़छाड़ करने का नतीजा आज हम सभी देख रहे हैं। प्रकृति में हुई नकारात्मक परिवर्तन से हमें लगातार आपदाओं एवं महामारियों से जूझना पड़ रहा है।
सरपंच चंद्रभान सारथी जी ने बधाई देते हुए कहा पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी पूर्ण निष्ठा से पूरी करनी चाहिए। शौर्य संगठन पिछले कई वर्षों से इस पुनीत कार्य में लगी हुई है, इनके साथ कार्य करने में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
इस दौरान गौठान में कार्यरत महिलाओं को मास्क प्रदान की गई साथ ही उन्हें कोविड19 से सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताया गया।
विभाग प्रभारी आनंद निषाद ने सभी सहयोगियों के धन्यवाद करते हुए बताया कि आगामी रविवार को कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संगठन के सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी तोपेन्द्र साहू के निर्देशन में भानपुरी नाला से भांठा पहुंच मार्ग पर एवं तृतीय चरण में संरक्षक मलेश निषाद जी के निर्देशन में पैठू तालाब एवं मशान डबरी के किनारे पौधरोपण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं कुरुति उन्मूलन विभाग के प्रभारी आनंद निषाद के नेतृत्व में उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, सचिव ईशु साहू, मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज, विभिन्न विभागों के सहप्रभारी यादवेंद्र साहू, गायत्री निषाद, सिद्धि साहू, ममता साहू, लक्ष्मी निषाद, कमलेश्वरी निषाद, मनहरण साहू, बिसाहू साहू, सहित ग्रामीण महिलाएं एवं विभागीय सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।