छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मिले क्षत-विक्षत शव की हुई शिनाख्त, मृतक निकला भाजपा कार्यकर्ता

दुर्ग। उरला रेल्वे क्रासिंग के पास पटरी में शनिवार की दोपहर मिले क्षत-विक्षत शव की मोहन नगर पुलिस ने पहचान कर ली हैं। मृतक भाजपा कार्यकर्ता और बीएसपी कर्मी था उसका नाम  गैंदलाल साव 58 वर्ष और इमली झाड़ के पास चंडी चौक वार्ड क्र.-6 का निवासी था। वह अपने मोबाईल फोन को घर में छोडक़र शनिवार से लापता था। लावारिस शव मिलने की खबर से मृतक गैंदलाल के पुत्र सिद्धार्थ साव ने रविवार को भाजपा नेताओं के साथ मरच्र्यूरी पहुँच कर शव की शिनाख्त की। वह भाजपा संगठन से भी जुड़ा हुआ था। वर्तमान में वे चंडी-शीतला भाजपा मंडल में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के संयोजक पद का दायित्व संभाले हुए थे। उनकी पत्नी रेणुका शिक्षिका हैं। पुत्र सिद्धार्थ साव रायपुर में एक नीजि कंपनी में कार्यरत हैं। मृतक गैंदलाल साव की रेल्वे पटरी पर क्षत-विक्षत शव मिलने से पुलिस घटना को खुदकुशी का मान रही हैं, लेकिन खुदकुशी करने के कारण पर अब तक रहस्य बना हुआ हैं। बहरहाल मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले का जाँच पर लिया हैं। भाजपा कार्यकर्ता गैंदलाल साव के निधन की खबर पर स्थानीय भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह चंदेल, मनोज अगवाल, दिनेश देवांगन, काशीनाथ शर्मा,सतनाम ज्ञानी एवं अन्य कार्यकर्ता मरच्र्युरी व मोहन नगर पुलिस थाना पहुँचे और आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण करवाने में अपना सहयोग दिया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गैंदलाल साव के निधन पर शाक व्यक्त किया हैं। उनका अंतिम संस्कार 25 फरवरी की सुबह 11 बजे हरनाबांधा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button