दैनिक राशिफल

24 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

वृष- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन- मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। 

कर्क- मन अशान्त रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

तुला- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

मकर- मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग  तो मिलेगा, लेकिन नोंकझोक भी हो सकती है।

मीन- सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button