छत्तीसगढ़

CMमुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 31 मई 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज माहेश्वरी समाज की उत्पति दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। श्री बघेल ने कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button