Uncategorized

Kondagaon Panchayat Election 2025 : छत्तीसगढ़ के इस IPS ने 1 घंटे कतार में लगकर किया मतदान, लोगों के लिए कह दी ये बड़ी बात

Kondagaon Panchayat Election 2025 | Image Source | IBC24

कोण्डागांव : Kondagaon Panchayat Election 2025 :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत कोण्डागांव में मतदान प्रक्रिया जारी है। जिलेभर में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चुनावी माहौल में पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने भी अपनी सक्रियता दिखाई।

Read More : Delhi New CM Live Updates : दिल्ली के नए सीएम पर सस्पेंस बरकरार, टल गई बीजेपी विधायक दल की बैठक, जानें अब कब होगी मीटिंग और शपथ ग्रहण

Kondagaon Panchayat Election 2025 :  एसपी अक्षय कुमार ने ग्राम पंचायत चिखलपुटी के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी बारी का इंतजार किया और करीब 1 घंटे तक लाइन में लगने के बाद अपना वोट डाला। एसपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “मताधिकार हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

Read More : Prayagraj Boat Capsized: महाकुंभ में फिर बड़ा हादसा… संगम में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला

Kondagaon Panchayat Election 2025 :  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने आम मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने यह भी कहा कि हर मतदाता को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि लोकतंत्र में उनकी भी भूमिका सुनिश्चित हो।

 

Related Articles

Back to top button