Uncategorized

ग्राम पंचायत दमकसा कन्टेमेंट जोन घोषित

ग्राम पंचायत दमकसा कन्टेमेंट जोन घोषित

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

कांकेर – नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जिले के विकासखण्ड दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम पंचायत दमकसा के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के घर को चिन्हांकित करते हुए 01 किलो मीटर की परिधि को कन्टेमेंट जोन एवं कन्टेमेंट जोन के बाद से 02 किलो मीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है।
कन्टेंमेंट जोन (कन्टेंमेंट जोन की परिधि 01 किलोमीटर)ः-
उत्तर में – कृषि भूमि
उत्तर पूर्व -तरहुल नदी
पूर्व -कृषि भूमि
दक्षिण पूर्व -कृषि भूमि
दक्षिण – दमकसा चौंकी
दक्षिण पश्चिम – कृषि भूमि
पश्चिम में – आमागुहान कृषि भूमि
उत्तर पश्चिम – कृषि भूमि
बफर जोन (कन्टेंमेंट जोन के बाद बफर जोन की परिधि 02 किलोमीटर)ः-
उत्तर में – कृषि भूमि
उत्तर पूर्व -कृषि भूमि
पूर्व – ग्राम तरहुल
दक्षिण पूर्व -कृषि भूमि
दक्षिण – ग्राम बरहेली
दक्षिण पश्चिम – कृषि भूमि
पश्चिम में – ग्राम आमागुहान
उत्तर पश्चिम – कृषि भूमि
उक्त चिन्हांकित क्षेत्र में आम नागरिकों की सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहेगी तथा चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जावेगी एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं सेम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी।

कन्टेंमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व :-
केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकंटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता के. पी. संत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेनेटाईज व्यवस्था हेतु जनपद पंचायत दुर्गूकांदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल. फाफा और एक्टिव सर्विलॉस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराना एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर डॉ. जे.एल. उईके को दायित्व सौंपा गया है। कन्टेमेंट जोन के पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को नियुक्त किया गया है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button