मुंगेली

जिला अग्रणी बैंक एवं समर्पित संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया

*जिला अग्रणी बैंक एवं समर्पित संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया*
*पथरिया* मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत डिघोरा मे *एक पेड़ माँ के नाम* अभियान 2.0 के तहत कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है, इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत डीघोरा में अग्रणी बैंक एवं समर्पित संस्था के संयुक्त तत्वथान में वृक्षारोपण कार्य किया गया। साथ ही ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत फ्रॉड, डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग लोकपाल एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी देकर बैंक संबंधी समस्याओं को निराकरण करने में अग्रणी बैंक मैनेजर ललित कुमार हेब्रोन द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया तथा ग्रामीणों को एक-एक पेड़ लगाने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में ललित कुमार हेब्रोन (अग्रणी बैंक मैनेजर), डी के पान (एफ एल सी) समर्पित संस्था से ब्लॉक काउंसलर अमित यादव ,श्रीमती शांति मरावी एवं ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप कुर्रे, रोजगार सहायक प्रीमियर कुर्रे,घनश्याम यादव व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button