छत्तीसगढ़

तालाब किनारे युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

जांजगीर-चाम्पा. तालाब किनारे युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामला नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है.

सिटी कोतवाली थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि मृतक युवक का नाम ललित सरवन था और सिवनी गांव का ही रहने वाला था. जिसे लोगों ने कल दोपहर तक देखा था. आज

 

सिवनी गांव के तालाब किनारे उसकी लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का खुलासा होगा. अभी पुलिस की जांच चल रही है.

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button