COVID-19 death toll in Delhi mounts to 176 spike of 534 fresh cases takes tally to 11088 | delhi-ncr – News in Hindi

दिल्ली में COVID-19 के बुधवार को 534 नए मामले सामने आए हैं. (प्रतीकात्मक चित्र)
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की रफ्तार कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है. दिल्ली में 19 मई को 500 नए मरीज सामने आए थे, जबकि 20 मई को पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 534 मामले सामने आए हैं.
COVID-19 death toll in Delhi mounts to 176; highest single-day spike of 534 fresh cases takes tally to 11,088: Authorities
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2020
दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में विभिन्न श्मशान घाटों में हुए अंतिम संस्कार और कब्रिस्तानों में शव दफनाए जाने की रिपोर्ट उत्तरी और दक्षिणी नगर निगम से मांगी है. दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा तब उलझ गया, जब दोनों निगमों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में 400 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया है. दिल्ली में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 168 बताई जा रही है. इसी कारण से दिल्ली सरकार ने दोनों निगमों से अंतिम संस्कार या शव दफनाए जाने की रिपोर्ट मांगी है.
मंगलवार को 24 घंटे में दर्ज किए गए थे 500 केस
राष्ट्रीय राजधानी में सरकार के हरसंभव प्रयास के बावजूद कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है. मंगलवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन की ही मानें तो सिर्फ 24 घंटे में COVID-19 से संक्रमित होने के 500 मामले सामने आए. दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 10000 को पार कर गई है. वहीं इससे हुई मौत का आंकड़ा 168 पर पहुंच गया है. अकेले मंगलवार को ही कोरोना की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें –
बच्चे ने खरीदी पतंग तो उलझ गई पति-पत्नी की डोर, पिटकर पति ने दिया 3 तलाक
प्रियंका गांधी के निजी सचिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 20, 2020, 2:32 PM IST




