Uncategorized

स्वाईन प्लू से एक और महिला की मौत,

स्वाईन फ्लू की आज ही हुई थी पुष्टि

भिलाई। नगर में स्वाईन फ्लू से आज एक और महिला की मौत हो गई। महिला को बुखार आनेपर और स्वाईन फ्लू का शक होने पर उसके ब्लड के सेंपल को चिकित्सकों ने मुंबई भेजा था जिसकी रिपोर्ट भी आज ही आई और बीएम शाह हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उस महिला की मौत हो गई। मृतिका शकुन साहू (47 वर्ष) पति वीर सिंह साहू निवासी बम्लेश्वरी मंदिर, कांट्रैक्टर कालोनी निवासी थी।

मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को बुखार की शिकायत होने पर शकुन को बीएम शाह अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने स्वाईन फ्लू की संभावना जताते हुए 15 फरवरी को सैम्पल जांच के लिए मुंबई भेजे थे। जिसमें आज दोपहर ही मृतिका की रिपोर्ट में स्वाईन फ्लू की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद मृतिका का आज ही स्वाईन फ्लू का इलाज शुरू किया गया था और इलाज के दौरान शकुन की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button