छत्तीसगढ़

सास ने जहर खाया तो बहू ने फांसी लगाकर किया जान देने का प्रयास

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुरैना- शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गणेशपुरा में गृह क्लेश को लेकर रविवार शाम सास ने जहर खा लिया और बहू ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को ही गंभीर हालत मेंं ग्वालियर रैफर किया गया। सास की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।

घटनाक्रम के मुताबिक गणेशपुरा निवासी गोवर्धन डंडोतिया के घर में गृह क्लेश को लेकर उसकी मां 70 वर्षीय कमला पत्नी हरी सिंह डंडोतिया ने जहर खा लिया। सास को जहर खाता देख गोवर्धन की पत्नी 42 वर्षीय अनीता भी फांसी के फंदे पर लटक गई। परिवार के लोगों ने उसे देख लिया और तत्काल उतारा।

परिजन रात में ही दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। हालत को देखते हुए दोनों को ग्वालियर रैफर कर दिया गया। सास कमला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बहू अनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस संबंध में टीआई अतुल सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधे लाया गया था। जहां से उन्‍हें ग्वालियर भेजा गया है। सुना है कि वहां पर एक की मौत हुई है। लेकिन जब तक ग्वालियर से तहरीर नहीं आ जाती। तब तक प्रकरण दर्ज नहीं किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9525569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button