छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: रोज़े की हालत में रक्त दान कर पेश की मानवता की मिसाल

18/05/2020/ कोंडागाँव (सबका संदेश) । नगर में संचालित ब्लड बैंक 21 ग्रुप हर ज़रूरत मंद लोगो तक रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करने का काम विगत कई वर्षों से कर रही है।इसी क्रम में आज ब्लड बैंक 21 के ग्रुप एडमिन मुहम्मद इरफान को पता चला कि संबलपुर की एक महिला भंज अस्पताल में डिलीवरी के लिए AB+ रक्त की आवश्यकता है तथा उसकी हालत भी नाज़ुक बनी हुई थी। मुहम्मद इरफान को जानकारी लगते ही जामकोट पारा निवासी नारायण देवांगन एवं परवेज़ खान(गायक) ने अपना रक्त दान कर मानवता की मिसाल पेश की।
उल्लेखनीय है कि मुस्लिमो का अभी पवित्र रमज़ान महीना चल रहा है और मानवता के नाते परवेज़ खान ने रोज़ा रखते हुए किसी की जान बचाने के लिए अपना बहुमूल्य रक्त दान किया। जिसकी नगर में सराहना की जा रही है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button