Uncategorized

विधायक ने किया हितग्राहियों को आबादी पट्टे का वितरण

कोंडागांव । नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम मटवाल के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा का वितरण नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विधायक चंदन कश्यप द्वारा 10 हितग्राहियों को आबादी भूमि का पट्टा प्रदान की गई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा ग्रामीणों को राशन कार्ड बंद हो जाएगा भ्रम फैला रही है कि चावल बंद कर दिया जाएगा मगर ऐसा हरगिज़ ना होगा कांग्रेस सरकार गरीबों की सरकार हमेशा गरीबों की सोचा है किसी भी हालत में राशन कार्ड चावल बंद नहीं होगा भाजपा सरकार से लोग भारी परेशान रहे जिसे जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया छत्तीसगढ़ में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम बृज ठाकुर, रामनाथ नाग, देवेंद्र कोहराम, वरुण सेठिया, बबला ठाकुर, सरपंच लखमू राम मंडावी, गीजरु राम कोहराम सुखराम पोयम, संग्राम पटेल, जयतू राम कोर्राम आदि मौजूद रहे ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button