Uncategorized

करंजी स्कूल में पुष्प चक्र एवं दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोंडागांव । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद वीर जवानों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा अन्य कर्मचारियों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । संस्था के सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना से पूर्व 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिवारों को दुख सहने के शक्ति मिले ऐसा  ईश्वर से प्रार्थना की गई, साथ ही वीर शहीदों का जय घोष कर आतंकवादियों के इस कायरता पूर्ण हरकत की शाला परिवार ने कड़ी निंदा करते हुए, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शहीदों के नाम पुष्प चक्र अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर नम आँखों से भावभीनी पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

इस मौके पर संस्था की प्राचार्य भूपेश्वरी ठाकुर,लंबोदर पांडे, सुरेंद्र नाथ पटेल, टि. एंकट राव, शैलेश साहू, विनोद कश्यप, तुलाराम नेताम, रमन ठाकुर, वत्सला नाग, सुधा सोम, के. ठाकुर, दुलारी साहू, अर्पणा मेश्राम, पूर्णिमा ध्रुव, अर्चना, बुधमन सोरी, भुवन मानिकपुरी, श्रीधर कश्यप एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button