छत्तीसगढ़

कलमीटार रेलवे स्टेशन : रेल जन संवाद भारतीय रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और संवाद अभियान है। इसके माध्यम से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी (जैसे DRM, GM आदि) सीधे रेलवे स्टेशनों पर जाकर यात्रियों से संवाद करते हैं।

कलमीटार रेलवे स्टेशन : रेल जन संवाद भारतीय रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और संवाद अभियान है। इसके माध्यम से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी (जैसे DRM, GM आदि) सीधे रेलवे स्टेशनों पर जाकर यात्रियों से संवाद करते हैं।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
इस कार्यक्रम का उद्देश्य और मुख्य विशेषताएँ :

सीधी बातचीत : यात्री बिना किसी कठिनाई के सीधे रेलवे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव रख सकते हैं।
फीडबैक लेना : ट्रेनों के संचालन, समय की पाबंदी, टिकट बुकिंग, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और वेटिंग हॉल की सुविधाओं पर यात्रियों से फीडबैक लिया जाता है।
त्वरित कार्रवाई : यात्रियों द्वारा बताई गई समस्याओं का नियमानुसार और जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
स्वच्छता और जागरूकता : इसके तहत “स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत” अभियान या डिजिटल सेवाओं (जैसे RailOne ऐप) के प्रति यात्रियों को जागरूक भी किया जाता है।

जिसके तहत कलमीटार स्टेशन में रेल्वे जन संवाद कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रमुख जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत गोकुलपुर से श्री बलराम पोर्ते, ग्राम पंचायत खरगहना से श्री मनबोध मेहर, ग्राम पंचायत भुंडा से श्री रोहित साहू, ग्राम पंचायत पथर्रा से श्रीमती ज्योति गिरीश गोस्वामी, सभी ग्राम पंचायतों के उपसरपंच पंचगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जिसमें कलमीटार स्टेशन के विभिन्न समस्या जैसे पेयजल कि उचित व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालय कि समस्या, शौचालय कि उचित व्यवस्था के साथ साथ प्रमुख रूप से कई पैसेंजर ट्रेनों के स्टापेज के लिए लिखित में मांग किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button