छत्तीसगढ़
ग्राम भैसाडबरा में पेयजल के सभी स्रोतों की जांच, सभी चालू स्थिति में मिले

ग्राम भैसाडबरा में पेयजल के सभी स्रोतों की जांच, सभी चालू स्थिति में मिले
कवर्धा, 22 अक्टूबर 2026। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डालामौहा के आश्रित ग्राम भैसाडबरा में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव में संचालित पेयजल के सभी स्रोतों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान सोलर पंप, हैंडपंप एवं पावर पंप की कार्यशील स्थिति का परीक्षण किया गया। जांच में पेयजल के सभी स्रोत चालू एवं व्यवस्थित पाए गए। विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी और स्रोतों के सुचारू संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो।



