Uncategorized

बारिश से गिरा पारा, लौटी ठंड… ऐसी ही गुजरेगी फरवरी

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- प्रदेश का मौसम गर्मी की तरफ बढ़ते-बढ़ते एक बार फिर से सर्द हो गया है। राजस्थान की तरफ से चला ऊपरी हवा का चक्रवात ऐसा गुजरा कि उसने समूचे छत्तीसगढ़ को भिगो दिया। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। शाम और रात में ओले भी गिरे। हालांकि शनिवार की सुबह बादल छंट गए और सूरज पूरे रंग में रहा। बादल-बारिश से सभी शहरों का तापमान नीचे आ चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24-36 घंटे में पारा और गिर सकता है।

लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अभी फरवरी भर ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। पारा चढ़ेगा, लेकिन बनते-बिगड़ते सिस्टम के चलते यह गिरेगा भी। शनिवार की सुबह सूर्य निकला जरूर लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम यानी 28.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चंद्रा के मुताबिक हवा की दिशा उत्तर पूर्व हो रही है, जिसके चलते भी पारा गिरेगा।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button