औरैया सड़क हादसे के बाद जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर, यहां कर सकते हैं कॉल- Helpline number issued after Auraiya road accident can call here upas | kanpur – News in Hindi

औरैया सड़क हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है
बता दें औरैया (Auraiya) में ट्राला और डीसीएम में भीषण एक्सीडेंट की घटना से पूरा देश दहल गया है. इस दुर्घटना में 24 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, वहीं दर्जनों लोगों को सैफई और औरैया के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
सीएम योगी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं घायलों को 50,000 का मुआवजा दिया जाएगाा. साथ ही सीएम ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आदेश दिए हैं कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करें और प्रभारी सीओ को कठोर चेतावनी दी जाए. सीएम के आदेशों के बाद फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. बता दें ट्रक फतेहपुर सीकरी से निकला था. वहीं मथुरा के कोसीकलां थाना प्रभारी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं. लापरवाही को लेकर दोनों पर ये कार्रवाई की गई है.
इन अफसरों से स्पष्टीकरण तलबइसके अलावा एसएसपी मथुरा व अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से मामले में स्पष्टीकरण तलब कर लिया है. वहीं मामले में एडीजी जोन आगरा और आईजी आगरा के साथ एसएसपी आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. सीएम ने दोनों ट्रकों को जब्त करने का आदेश दिया है. सीएम ने कहा है कि ट्रक मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए.
ये भी पढ़ें:
औरैया हादसे में चाय की तलब ने बचा ली 20 से अधिक मजदूरों की जान
औरैया हादसा: 2 थानाध्यक्ष निलंबित, आगरा-मथुरा के पुलिस अफसरों से स्पष्टीकरण
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कानपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 12:14 PM IST




