दैनिक राशिफल

14 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशिफल— आज का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धनलाभ के साथ आप लम्बी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुड़े हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री संबंधित विषयों में आप अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग होने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्रियों एवं तरल पदार्थ के मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन राशिफल— आज का दिन नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए शुभ है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट हो सकती है। प्रियजनों से सुख एवं आनन्द की प्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्रों व परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको ज़मीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेज़ों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवार जनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिन्ता रहेगी। विद्या-अभ्यास में विघ्न-बाधाएं आएंगी।

सिंह राशिफल— आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी, तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे।

कन्या राशिफल— आज के दिन शारीरिक व मानसिक अस्वस्थ्यता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज आप संभलकर ही चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधर होगा।

तुला राशिफल— आज आप अपनी मधुर वाणी से किसी भी कार्य में विजय प्राप्त करने में समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनन्दपूर्वक समय बिताएंगे। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अधिक लाभदायक होगा। आर्थिक मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको मानसिक व शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनन्दित रहेगा एवं घर में छोटे मेहमान की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में संतोष एवं आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल— आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश स्थित संबंधी जनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर राशिफल— आज आपके अहम् को कोई चोट न पहुचायें एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इस बात का ध्यान रखने की सलाह है। शारीरिक रूप से शिथिलता एवं मानसिक रूप से चिन्ता बनी रहेगी। स्वाभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कुम्भ राशिफल— आज व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलता पूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

मीन राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार या व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ऊपरी अधिकारीयों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों, स्नेहीजनों और पड़ोसियों के साथ सकारात्मक परिणाम होगा।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button