देश दुनिया

कोरोना वायरस: सबसे ज्यादा केस वाले 10 राज्यों का दौरा करेगी केंद्र सरकार की टीम | Central Teams To Visit 10 States With High Coronavirus Cases | nation – News in Hindi

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) 10 राज्यों में अपनी टीम भेजेगा. मंत्रालय की तरफ से शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई. यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभागों को कोविड-19 (COVID-19) से प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम के उपायों को लागू करने में मदद करेगी. इस टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, एक संयुक्त सचिव स्तर के नोडल अधिकारी और एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे.

20 केंद्रीय टीमों से अलग होगी ये टीम
केंद्र सरकार की इस टीम को गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भेजा जाएगा. इन सभी राज्यों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह टीम उन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की 20 केंद्रीय टीमों के अलावा है, जिन्हें पहले कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट जिलों में भेजा गया था.

पहले 10 राज्यों में भेजी गई थीं 20 टीमेंइससे पहले कोरोना वायरस के क्लस्टर को रोकने की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने में आ रही दिक्कतों को पहचानने और उसे दूर करने में मदद के लिए दिल्ली सहित 10 राज्यों में 20 केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया था. इन टीमों को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के 20 जिलों में तैनात किया गया था. ये सभी 20 जिले रेड जोन में थे.

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से हो रही मौतों के बढ़ते आंकड़ों को लेकर चिंता जताई थी.

वहीं गृह मंत्रालय की ओर से पश्चिम बंगाल को 6 मई को एक पत्र भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि पूरे देश में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है और टेस्टिंग की दर सबसे कम है.

इन दो राज्यों में हैं सबसे ज्यादा केस

बता दें पूरे देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार पार कर गया है. जबकि 731 लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा संक्रमण के केस सामने आए हैं. यहां 7402 केस सामने आए हैं जिसमें से 5081 केस एक्टिव हैं. गुजरात में 1872 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 429 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

वहीं देश में कोरोना वायरस के अब तक 59,662 केस सामने आए हैं जिसमें से 39,834 एक्टिव केस हैं. देश में 17,847 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 1981 लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-
जमात के विदेशी नागरिकों को डिजिटल कॉन्सुलर एक्सेस देने पर विचार कर रहा भारत

स्वास्थ्य मंत्री ने जगाई उम्मीद, कहा- कोरोना का ग्राफ जल्द ही रिवर्स होगा



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button