Uncategorized

मध्याह्न भोजन रसोइया को मिला चाहिए 10 हजार वेतन – मिश्रा

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ भटगांव- मध्या- भोजन रसोई संघ बलौदाबाजार का एक दिवसीय सम्मेलन साहू भवन बलौदाबाजार में आयोजित किया गया था जिसमें बलौदाबाजार जिला के सभी विकासखंड से 1500 मध्या- भोजन रसोइया पहुंचे। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण, अतिथि सत्कार कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम मे नरेश चौहान प्रभारी असंगठित क्षेत्र छत्तीसगढ ने संगठन एवं भारतीय मजदूर संघ के विषय मे सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात प्रदेश से आए हुए अतिथि योगेश दत्त मिश्रा भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ ने कहा कि मध्या- भोजन रसोइया में काम कर रहे बहनों को न्यूनत वेतन के रूप में दस हजार मिलना चाहिए और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करना चाहिए और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती तब तक भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में हम आपके लिए सरकार से लड़ते और संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनहरण यादव, बलीराम सान्डे कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ बलौदाबाजार, जिला सहमंत्री सुरित नायक भामसंघ बलौदाबाजार, इंदिरा जांगडे, गंगाराम भारद्वाज, सुकलाल साहू व संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button