छत्तीसगढ़
दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा ब्रेल लिपि के आविष्कार की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया।

दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा ब्रेल लिपि के आविष्कार की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ब्रेल लिपि दृष्टिबाधितजनों की स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने दिव्यांगजनों की क्षमता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और कहा कि सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है।
इस आयोजन में देशभर से आए सैकड़ों दृष्टिबाधित प्रतिभागियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।